{"_id":"cbc4954018cc7dec620ac04f92c1bfd0","slug":"haze-from-forest-fires-dominated-in-someshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में आग लगने से चारों तरफ छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में आग लगने से चारों तरफ छाई धुंध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर तहसील के जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। तहसील के वन पंचायत बैगनिया के जैंतकोट जंगल, धन्यारी वन पंचायत का जंगल जल गया है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को उडेरी जंगल के बिलौरी कंपार्टमेंट नंबर एक, दो के अलावा नावली जंगल में आग भड़की है। दोनों स्थानों पर 20 हेक्टेयर से भी अधिक की वन संपदा जल गई है। जंगलों में आग से चारों तरफ धुंध छाई है। वन विभाग आग पर काबू नहीं पा सका है।
विज्ञापन
भैंसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत धौलछीना से लगे बदौर, कटधारा, गौनाड़, सुनखाली, सुपई, उटिया, सुप्यौला, कालाकोटुली, गैर पन्याली, भुनोली, खुडियारी, गैराड़, कफडख़ान, पतनिया नैल आदि जंगलों में गत तीन दिनों से लगी आग शनिवार तक नहीं बुझ पायी है। आग से वन संपदा का नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
जंगलों में आग तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की बर्फबारी में सैकड़ों पेड़ जंगलों में टूटे थे। टूटे पेड़ और खूंटों के कारण आग और तेज हो गई है। जंगलों में लगी आग से क्षेत्र में चारों तरफ धुंध छाई हुई है। ग्रामीणों को जंगलों में पशुओं को चुगाने ले जाने में खतरा बना हुआ है।