फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hariprasad Tamta soon expected to become hospice

हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला जल्द बनने की उम्मीद

Sun, 31 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 31 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

शहर में बहुप्रतीक्षित हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। धर्मशाला निर्माण के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। जल्द ही यह धनराशि जिला प्रशासन को अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन


पूर्व में शहर के मालरोड में हरि प्रसाद टम्टा और भैरव मंदिर के पास लोकनाथ पंत धर्मशालाएं थी। जीर्णशीर्ण होने पर पालिका परिषद ने करीब आठ साल पहले यह धर्मशालाएं तोड़ दी थी।
विज्ञापन


शासन से पालिका परिषद को पूर्व में लोकनाथ पंत धर्मशाला के पुनर्निर्माण के लिए करीब 53 लाख और टम्टा धर्मशाला के निर्माण के लिए करीब 36 लाख रुपये मंजूर हुए थे। इनके लिए क्रमश: 40 लाख और 27 लाख रुपये अवमुक्त हुए, लेकिन पूर्व के बोर्ड ने यह धनराशि दूसरे मद खर्च कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे यह काम अधर में लटक गया था। धर्मशाला नहीं होने से राहगीरों, निराश्रितों के रुकने के लिए शहर में कोई स्थान नहीं है। उन्हें महंगे होटलों में रहना पड़ता है।

 लोगों की मांग पर 10 सितंबर 2015 को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती कार्यक्रम के दौरान खूंट में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने भी इसी धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपये और देने की घोषणा की।

आरईएस ने 145.54 लाख का आगणन पालिका के माध्यम से शासन को भेजा था। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रदेश कैबिनेट ने हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।


यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अवमुक्त होकर डीएम के खाते में आएगी। धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। पालिकाध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed