फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Half Of Almora did not gets water

Almora News: सर्किट हाउस टैंक की सफाई, आधे अल्मोड़ा में नहीं आया पानी

Sat, 18 May 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Half Of Almora did not gets water
अल्मोड़ा के संग्राड़ी में टैंकर से पानी भरतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूर्ति रही ठप
विज्ञापन

अल्मोड़ा। दूषित पानी की आपूर्ति रोकने के लिए जल संस्थान ने जलाशयों की सफाई शुरू कर दी है। एनटीडी स्थित मुख्य जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हुई। वहीं सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूूर्ति ठप रही। बीते दिनों हुई बारिश के बाद कोसी पंपिंग योजना से आई सिल्ट नगर के जलाशयों में जमा हो गई, इससे दूषित पानी रहा है। बीते बृहस्पतिवार को जल संस्थान ने नगर के मुख्य जलाशय की सफाई की, इससे आधे नगर के लोगों को शुद्ध पानी मिला। वहीं शुक्रवार को नगर के सर्किट हाउस जलाशय की सफाई होने से आधे नगर में जलापूर्ति प्रभावित रही। मजबूरन लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर पानी का प्रबंध करना पड़ा। संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से बुझी प्यास
अल्मोड़ा। जिले के रैंगल, झांकरसैम, गुरकन्या, तोली, शैल, लमगड़ा, बल्टा, नगरखान, लोद, शीतलाखेत, जैंती, क्वेटी, डीनापानी, हवालबाग क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। नल सूखे रहे और लोग टैंकरों का इंतजार करते रहे। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, पिकअप से 90 हजार लीटर पानी बांटा।
विज्ञापन


कोट-सर्किट हाउस जलाशय की सफाई की गई, इससे नगर के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। शनिवार से नियमित जलापूर्ति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीएस मेहता, सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed