फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Haldwani becomes champion of Kumaon Open Tennis Cup

Almora News: कुमाऊं ओपन टेनिस कप का चैंपियन बना हल्द्वानी

Mon, 08 Apr 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haldwani becomes champion of Kumaon Open Tennis Cup
रानीखेत में टेनिस प्रतियोगिता के विजेता।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी रानीखेत में आयोजित कुमाऊं ओपन टेनिस कप का हल्द्वानी चैंपियन बना। डबल्स इवेंट का खिताब भी हल्द्वानी के हेम कुमार पांडे और अजय एलहेंस ने जीता। मानस तिवारी को कुमांऊ क्षेत्र का उदीयमान टेनिस खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

रानीखेत में आयोजित प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें लीग मैच में हल्द्वानी पहले, रामनगर दूसरे, नैनीताल तीसरे, रुद्रपुर चौथे और रानीखेत पांचवें स्थान पर रहा। पहले मैच में हल्द्वानी के रजत कुमार सती और तनुज सनवाल की जोड़ी ने रामनगर के ललित मोहन जोशी और नमित तिवारी को 6-4 से हराया, दूसरे मैच में रामनगर के मानस तिवारी और सुमित तिवारी ने हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय व मोहित जगाती को 6-1 से हराया। अंतिम निर्णायक मैच में हल्द्वानी के सहर्ष पांडे और अक्षय साह की जोड़ी ने रामनगर के मुदित जगाती और गौतम जोशी की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे इवेंट डबल्स के फाइनल मैच में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडे और अजय एलहेंस ने नैनीताल के ब्रिज मोहन सिंह बिष्ट और राघवेंद्र साह को 6-0 से हराते हुए खिताब जीता। मुख्य अतिथि एसएबी के आईजी अमित कुमार और केआरसी के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल विक्रम जीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां सुमित गोयल, अनिल जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, जीवन सिंह, प्रभात मेहरा, गौरव पांडे, अरविंद साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed