{"_id":"da15140d33b0ad1d278b91becfd1640f","slug":"haldwani-almora-win-in-the-next-cycle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी, अल्मोड़ा मैच जीत कर अगले चक्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी, अल्मोड़ा मैच जीत कर अगले चक्र में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय स्टेडियम में चल रही कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले प्री क्वार्टर मैच में हल्द्वानी और दूसरे मैच में अल्मोड़ा परिसर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहला प्री क्वार्टर मैच रामनगर महाविद्यालय और हल्द्वानी के बीच खेला गया। रामनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। जवाब में हल्द्वानी ने 19वें ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
दूसरा प्री क्वार्टर मैच अल्मोड़ा परिसर और एसआईएमटी रुद्रपुर के बीच खेला गया। अल्मोड़ा परिसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए।
एसआईएमटी रुद्रपुर की टीम 92 रन बनाकर आउट हो गई। मैच के निर्णायक राजेंद्र सिंह राणा, दीपक रौतेला, संजय वर्मा, देवेंद्र परिहार थे। स्कोरर कैलाश डोलिया, प्रीति भंडारी थे।
विज्ञापन