फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gun made from PBC pipe to drive wild animals

जंगली जानवरों को भगाने के लिए पीबीसी पाइप से बनाई बंदूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Gun made from PBC pipe to drive wild animals
अल्मोड़ा। जंगली जानवरों से खेती को बचाने के लिए ग्राम पंचायत शैल के पपसैली निवासी युवा रविंद्र तिवारी (बबलू) ने लॉकडाउन में पाली बिनाइल क्लोराइड (पीबीसी) प्लास्टिक के पाइप से बंदूक बनाई है। यह बंदूक जोर से की आवाज करती है। आवाज सुनकर बंदर और सुअर भाग जाते हैं। किसानों के लिए काफी कम लागत में यह बंदूक काफी कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

रविंद्र ने चार इंच गोलाई के 110 एमएम के प्लास्टिक पाइप से यह बंदूक तैयार है। इस बंदूक में फलों को पकाने वाले कार्बाइड का उपयोग किया जाता है। बंदूक में पांच से सात ग्राम कार्बाइड डालने के बाद दो से चार चम्मच पानी डालने पर गैस बनती है और बंदूक सुतली बम के बराबर जोर की आवाज करती है। इसकी आवाज सुनकर जानवर भाग जाते हैं। रवींद्र इस बंदूक का प्रदर्शन विकास भवन में मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह के समक्ष भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी का कहना है कि रविंद्र का यह आविष्कार सराहनीय है। यह बंदूक बंदरों को भगाने में कारगर होगी। रविंद्र से प्रस्ताव मिलने पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अथवा जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर में इस बंदूक का पंजीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed