{"_id":"578684c54f1c1b124b13de6a","slug":"growth-in-building-cell-set-nirbhaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में निर्भया प्रकोष्ठ स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में निर्भया प्रकोष्ठ स्थापित
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार और अन्य अपराधों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने को निर्भया योजना लागू की जा रही है। जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय विकास भवन में निर्भया प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी और सदस्य सचिव निर्भया प्रकोष्ठ पीएस बृजवाल ने बताया कि निर्भया प्रकोष्ठ से पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी सलाह, सहायता और परामर्श प्रदान किया जाएगा। कानूनी सहायता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और नि:शुल्क परामर्शदाता की व्यवस्था का प्राविधान है।
उन्होंने कहा कि शोषण का शिकार हो रही महिलाएं नि:शुल्क विधिक सहायता और परामर्श चाहती हैं। ऐसी महिलाएं निर्भया प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कर परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला अपराधी दुर्घटना, सहायता और पुनर्वास बोर्ड गठित है। जिसके द्वारा नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रकोष्ठ के माध्यम से बलात्कार, मानव तस्करी, तेजाब से हमला, शरीर के हिस्से के नुकसान पुनर्वास आदि के लिए हानि और क्षति के आधार पर सहायता राशि घोषित की जाएगी। पीडित महिलाएं लिखित शिकायत प्रकोष्ठ में दर्ज करा सकती हैं।