फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Grammya

धौलादेवी की 87 ग्राम पंचायतों में ग्राम्या परियोजना शुरू

Mon, 16 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Grammya
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी ब्लॉक  में विकेंद्रित जलागम विकास परियोजना (ग्राम्या-फेस टू) की शुरुआत की। छह वर्ष की परियोजना के तहत विकासखंड की 87 ग्राम पंचायतों के लिए 52 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर है। इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि परियोजना की सफलता के लिए ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को ईमानदारी और समर्पण से काम करना होगा। उन्होंने चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 16 लाख के चेक बांटे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की सफलता समाज पर निर्भर होती है। पंचायत प्रतिनिधि विशेषकर ग्राम प्रधानों को संकल्पबद्ध होकर काम करना होगा। परियोजना के तहत योजनाओं का चयन खुली बैठकों के माध्यम से होना है। ग्राम प्रधान बैठकों में हर परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करें। धन का सदुपयोग कर पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।  ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी से गांव के समुचित विकास, लोगों की आय संवर्द्धन, जल संवर्द्धन, जल संरक्षण आदि के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।  अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने किया।
विज्ञापन


ग्राम्या के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरीशंकर आर्या ने परियोजना के कामों के बारे में बताया। उप परियोजना निदेशक डा. एसके उपाध्याय ने ग्राम्या की कार्ययोजना, बजट और लोगों के भागीदारी की जानकारी दी।  इस मौके पर सीडीओ डा. अहमद इकबाल, बीडीओ हेम चंद्र सती, मुख्य कृषि अधिकारी डा. अभय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैंसोड़ा यूनिट इंचार्ज हरेंद्र बिष्ट, सुरेश मौर्र्य, बीएस बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना से छूटे गांवों में चलेंगे अन्य कार्यक्रम
धौलादेवी ब्लॉक की 110 ग्राम पंचायतों में से ग्राम्या परियोजना में 87 ग्राम पंचायतों को ही लिया गया है। शेष 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से मुलाकात कर वंचित ग्राम पंचायतों को भी परियोजना में शामिल करवाए जाने की मांग की।  कुंजवाल ने कहा कि छूटी ग्राम पंचायतों को परियोजना में नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि  इन गांवों के लिए अन्य परियोजना स्वीकृत कराने के प्रयास होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed