{"_id":"646e5263c1a3018b0d013cd6","slug":"gram-panchayat-khalna-meenakshi-arya-civil-services-exam-almora-news-c-8-1-149523-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट के खलना गांव की मीनाक्षी ने पाई 444वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट के खलना गांव की मीनाक्षी ने पाई 444वीं रैंक
Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत खलना निवासी दीवान राम की बेटी मीनाक्षी आर्या ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 444वीं रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के दमुवाढुंगा में रहता है।
मीनाक्षी ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी से पास की। इसके बाद एनआईटी पौड़ी गढ़वाल से बीटेक किया है। मीनाक्षी के पिता दीवान राम असम राइफल्स से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। माता जानकी देवी गृहिणी हैं। पैतृक गांव में जागर के आयोजन में पहुंचे दीवान राम को बेटी की कामयाबी की सूचना मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मीनाक्षी अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को गांव पहुंचेगी। दीवान राम की तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों शादी हो गई है। बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
खलना में उनके भाई पूर्व प्रधान चंदन राम और अन्य परिजन रहते हैं। मीनाक्षी की उपलब्धि पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, हरीश जलाल, हरवंश बिष्ट मोहन सिंह जलाल आदि ने खुशी जताई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी मीनाक्षी को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर जाकर शुभकामनाएं दीं।