फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gram Panchayat imposes ban on sale of liquor in Sainar village

ग्राम पंचायत ने सैनार गांव में शराब की बिक्री पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat imposes ban on sale of liquor in Sainar village
सैनार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की ग्राम पंचायत सैनार की खुली बैठक में गांव में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव पास किया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति शराब बेचते पकड़ा गया तो उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसे छह महीने के लिए गांव से बेदखल भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सैनार की खुली बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शराब से सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे प्रभावित होते हैं। इस कुप्रथा को समाप्त किया जाना जरूरी है। शराब के प्रचलन के चलते गांव में अशांति भी रहती है। बैठक में ध्वनि मत से शराबबंदी का प्रस्ताव पारित हुआ। ग्राम पंचायत में विकास योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बिष्ट और संचालन ग्राम विकास अधिकारी रमेश राज ने किया। बैठक में बाल विकास विभाग की कार्मिक विनीता वर्मा, पूर्व प्रधान दीपा बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, वार्ड सदस्य नैैना बिष्ट, विमला देवी, नेहा बोरा, कांता बिष्ट, सुनीता गिरि, दिव्या बोरा, राजेंद्र सिंह, लछम सिंह, गोपाल सिंह, प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, गोपाल सिंह, लीला देवी, राधिका देवी, भावना देवी, प्रेमा देवी, आनंदी देवी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed