फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Governor of Baby Rani reached Nimb Karori Ashram of Kakrighat

काकड़ीघाट के नीब करोरी आश्रम पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी

Mon, 27 May 2019 11:07 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 27 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Governor of Baby Rani reached Nimb Karori Ashram of Kakrighat
नीब करोली आश्रम में राज्यपाल। - फोटो : amar ujala

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने काकड़ीघाट स्थित बाबा नीब करोरी आश्रम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भागवत कथा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने नीब करोरी महाराज के पुत्र पंडित धर्म नारायण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में इन दिनों सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। श्रीमद् भागवत कथा के कथावाचक पंडित ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का सार सुनाया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मार्य ने कहा कि वह बाबा का आशीर्वाद लेने यहां आईं हैं। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करोरी महाराज का आशीर्वाद उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड के साथ हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि दोबारा उन्हें यहां आने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अंतर्मन की शांति के लिए आध्यात्मिक महापुरुषों के आशीर्वाद की जरूरत है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की आध्यात्मिक स्थानों को धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की जरूरत है ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वामी विवेकानंद जैसे आध्यात्मिक हस्तियों के बारे में जानने को मिल सके। इस मौके पर पंडित धर्म नारायण शर्मा ने राज्यपाल को पुस्तक और शॉल भी भेंट किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने राज्यपाल को काकड़ीघाट में पेयजल की समस्या के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने जिलाधिकारी को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल के सचिव रमेश कुमार सुधांशु, एडीसी डॉ. असीम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम बीएल फिरमाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत एनएस भंडारी, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत वीर सिंह, संजय गुप्ता, भानु गुप्ता, राम निवास अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, चैधरी जागेंदर सिंह, चैधरी बाबू राम के अलावा अनेक लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed