फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government will not run Tugal Decree

नहीं चलेगा सरकार का तुगलकी फरमान

Thu, 30 Nov 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 30 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन

सैकड़ों शिक्षकों को अप्रशिक्षित करार दिए जाने से प्राथमिक शिक्षक संघ की स्थानीय शाखा भड़क उठी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2001 से 2017 तक डीएलएड और विशिष्ट बीटीसी प्राप्त शिक्षकों को 2019 से अप्रशिक्षित करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सात दिसंबर को गैरसैंण विधानसभा का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। शिक्षकों ने सरकारी नियमों के आधार पर ही प्रशिक्षण प्राप्त किया है। फिर अब क्यों उन्हें अप्रशिक्षित करार दिया जा रहा है। प्रशिक्षण संस्थानों को मान्यता नहीं मिलना सरकारों की ही लापरवाही है। वक्ताओं ने कहा कि उनका प्रशिक्षण अवैध नहीं है। शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। न्यायालय की शरण में जाने की भी चेतावनी दी गई। सात दिसंबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा। इस दौरान नंदा बल्लभ मैनाली, भुवन चंद्र पांडे, बलवंत अधिकारी, पूरन बिष्ट, गिरधर राणा, तारा रौतेला, ललित मोहन, हरीश राणा, राजेंद्र जोशी, जगदीश कांडपाल आदि शिक्षक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed