फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government should sson jal sansthan

जल संस्थान का जल्द से जल्द राजकीयकरण करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government should sson jal sansthan
अल्मोड़ा। उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कुमाऊं मंडलीय अधिवेशन में विभाग के राजकीयकरण की मांग जोर शोर से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि विभाग में जेई के सौ से अधिक पद खाली हैं। इससे विभागीय कार्यों समेत जल जीवन मिशन के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार से जेई के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की गई। इस मौके पर हुए मंडलीय कार्यकारिणी के हुए चुनाव में पंकज उपाध्याय (हल्द्वानी) कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और सुभाष गंगोला (नैनीताल) सचिव चुने गए।
विज्ञापन

शक्ति सदन में हुए अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से जल संस्थान का राजकीयकरण करने की मांग उठा रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि विभाग में एई के पद को जल्द से जल्द राजपत्रित घोषित किया जाएगा जबकि अन्य विभागों में यह पद राजपत्रित है। उन्होंने कहा कि विभाग में जेई को तो प्रोन्नति दे दी है, लेकिन उनके खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है। जेई की कमी से विभागीय कार्यों पर असर पड़ रहा है। जेई की तैनाती न होने से जल जीवन मिशन के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष हरीश पंत और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चंदन सिंह देवड़ी ने कहा कि संगठन सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। सदस्य संगठन की मजबूती के लिए काम करें। दूसरे सत्र में नई मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर पंकज उपाध्याय (हल्द्वानी) और शेखर जोशी चुनाव मैदान में थे। 27 मत प्राप्त कर पंकज उपाध्याय कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बने, जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी शेखर जोशी को 21 मत मिले। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सुभाष गंगोला (नैनीताल) सचिव, मोहन सिंह रावत (पिथौरागढ़) और बहादुर सिंह कुंवार्बी (चंपावत) उपाध्यक्ष, आनंद बल्लभ जोशी (खटीमा) कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह मेहता (अल्मोड़ा) ऑडिटर, चेतन कुमार (डीडीहाट) और अशोक कुमार भट्ट (बागेश्वर) संगठन सचिव चुने गए। अधिवेशन में एई वंशीधर भट्ट, मनोज बर्गली, अर्जुन सिंह नेगी, प्रमोद पांडे, हरीश चंद्र द्विवेदी, शेखर चंद्र जोेशी, चेतन कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed