चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांतिदल ने गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के 42 शहीदों को श्रद्धांजली देकर गैरसैंण में शहीद स्मारक बनाने का संकल्प लिया। यहां नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जुलूस भी निकाला।
उक्रांद के पदाधिकारियों ने कहा कि मसूरी, खटीमा और मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। श्रृद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाना ही शहीदों को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। कहा कि सरकार शहीद स्मारक के लिए भूमि चिन्हित करने के साथ ही गैरसैंण राजधानी की शीघ्र घोषणा करे। इस दौरान उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, काशी सिंह ऐरी, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक नारायण जंतवाल आदि मौजूद थे।