फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government adopting anti-unemployment policy

सरकार के खिलाफ अल्मोड़ा और लमगड़ा में कांग्रेसी धरने पर बैठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Government adopting anti-unemployment policy
अल्मोड़ा। रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत प्रांतीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार पर बेरोजगार विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उधर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हुए धरने में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा पिछले साढ़े तीन सालों से भाजपा सत्ता पर काबिज है। इस सरकार से युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पद रिक्त होने के बावजूद सरकार नियुक्त नहीं कर रही है। धरने पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पारितोष जोशी, राजेंद्र बोरा, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, अमित बिष्ट, लीला जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार लगातार युवाओं को ठग रही है। 2022 के चुनाव में युवा और जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। यदि भाजपा सराकरों ने युवाओं के हित में निर्णय नहीं लिए तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को बाध्य होगी। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने की। धरने पर पूरन पांडे, मनोज रावत, हेम आर्या, धन सिंह फर्त्याल, राधा कृष्ण थुवाल, कुंदन कुनाल, पान सिंह बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अधिकारी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed