फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gora pujan in Almora

ओ फूल हजारी को फूल त्वै फूल देवी.....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gora pujan in Almora
अल्मोड़ा के गणाऊं में निकली मां गौरा और महेश के डोले की शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गणाऊं में स्थित पंचायत घर में पांच दिनी गौरा महोत्सव आयोजित किया गया। इसके समापन पर गौरा और महेश के डोले की शोभायात्रा निकली। देव नौला में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं गीतों पर नाचती हुईं चल रहीं थीं। ग्रामीणों ने झोड़ा, चांचरी का गायन किया।
विज्ञापन

गौरा महोत्सव के तहत महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से मां गौरा और भगवान महेश की मूर्तियों की आरती उतारी और गौरा महोत्सव के गीत गाए। महिलाओं ने ‘पैर-पैर गौरा नौ लखिया हार..’, ‘ओ फूल हजारी को फूल त्वै फूल देवी चढ़ूंला...’ ‘मैं किले ब्याही बौज्यू यो ऊंचा हिमाला डाणा...’ समेत कई गीत गाए। गीत और भजनों की प्रस्तुति से गांव का वातावरण भक्तिमय रहा। महिलाओं ने मां गौरा के भजन गाए और नृत्य किया। ‘खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा’ समेत कई झोड़े गाए गए। ग्रामोत्थान सेवा समिति गणाऊं के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि व्रतधारी महिलाओं ने विधिविधान से धान, गेहूं आदि के पौधों से भगवान महेश और मां गौरा की मूर्ति बनायी जाती है। मान्यता है कि जो भी निसंतान महिलाएं श्रद्धा और भक्तिभाव से मूर्तियों को झुलाती हैं उन्हें अवश्य संतान प्राप्ति होती है। डोले की शोभा यात्रा में मोहनी देवी, रेखा देवी, चंपा देवी, अनीता देवी, सीता देवी, कलावती भट्ट, खिला भट्ट, राधिका भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed