फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   give ownership

Almora News: चिलियानौला क्षेत्र के पट्टे धारकों को दिया जाए मालिकाना हक

Sun, 12 Mar 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
give ownership

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र के पट्टे धारक भवन स्वामियों ने उन्हें भी मालिकाना हक देने की मांग बुलंद कर दी है। चिलियानौला क्षेत्र में 80 से 90 परिवार वर्षों से पट्टे की भूमि में रह रहे हैं।

बीते दिनों की मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 1971 से पहले पूर्वी पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवार को पट्टे की भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए सरकारी अनुदान अधिनियम 1895 अधिनियम संख्या 15 वर्ष में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में अधिकांश भूमि या तो लीज की है या फिर अधिकतर लोग यहां पर पट्टे की भूमि पर निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पालिका क्षेत्र में पट्टेधारकों की संख्या ही अच्छी खासी है। यह लोग पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। पट्टेधारक लगभग 80 से 90 परिवार बताए जा रहे हैं। इधर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में रुद्रपुर में रह रहे पूर्वी पाकिस्तान के पट्टेधारक शरणार्थियों को मालिकाना हक देने के लिए सरकारी अनुदान अधिनियम में राज्य के परिप्रेक्ष्य में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से चिलियानौला क्षेत्र के पट्टेधारकों की उम्मीदें भी परवान चढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलियानौला क्षेत्र में 80 से 90 परिवार पट्टे की भूमि पर भवन बनाकर रह रहे हैं। यदि रुद्रपुर में पूर्वी पाकिस्तान के शरणार्थियों को पट्टे की भूमि का मालिकाना हक दिया जाता है तो चिलियानौला के पट्टेधारकों को भी हक मिलना चाहिए। आवासीय पट्टे की भूमि को 1 क की श्रेणी में तब्दील किया जाना चाहिए।

-नवीन कुवार्बी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, बधाण चिलियानौला।

चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में वर्षों पूर्व पट्टे आवंटित हुए थे तब से लोग पट्टे की भूमि पर भवन बनाकर रह रहे हैं लेकिन मालिकाना हक नहीं होने से न तो बैंक से लोन मिल सकता है और न ही कुछ अन्य कार्य हो सकते हैं। पट्टेेधारकों को मालिकाना हक देने के लिए श्रेणी में परिवर्तन किया जाना जरूरी है।
-कवींद्र कुवार्बी, पूर्व प्रधान, बधाण, चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed