फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Girls Excels In Corona Vaccination Drive

कोरोना टीकाकरण में लड़कों से आगे निकल रही हैं लड़किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girls Excels In Corona Vaccination Drive
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में लड़कियां लड़कों से आगे निकल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 20 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक छह हजार 51 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग टीका लगा चुका है। इसमें से लड़कियां करीब 60 प्रतिशत और लड़के 40 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन

12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने के लिए स्कूलों में व्यवस्था बनाई गई है। करीब एक सप्ताह पूर्व बच्चों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। जिले में 99 निजी, 161 जूनियर हाईस्कूल, 97 हाईस्कूल, 166 इंटर कॉलेज और 33 अशासकीय विद्यालयों में टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में कुल 20 हजार बच्चों को टीका लगाने का स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है। जिसमें से अब तक छह हजार 51 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग टीका लगा चुका है। रविवार को टीकाकरण कार्यक्रम बंद रहा। सोमवार से फिर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना का टीका लगाने में लड़कियां लड़कों से अधिक उत्साहित हैं। अब तक हुए टीकाकरण में जहां 40 प्रतिशत लड़कों को टीका लगा है। वहीं टीका लगाने वाली लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से 20 प्रतिशत अधिक यानी 60 प्रतिशत है। इसके पीछे का कारण कुछ स्कूलों में लड़कियों की संख्या अधिक होना भी बताया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लड़कियां अधिक जागरूक है यह भी इसका अहम कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed