{"_id":"57e6c5e54f1c1bc32ca83760","slug":"girls-education-needed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को दी महिला कानूनों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को दी महिला कानूनों की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बालिका शिक्षा जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रमसा के तहत यहां जीजीआईसी में बालिका अभिप्रेरण शिविर जारी है। प्रथम सत्र में बालिकाओं को पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) नंदिता भट्ट ने बाल एवं महिला अधिकार के बारे में बताया। उन्होंने कर्तव्यपालन को भी जरूरी बताया। कहा कि महिलाओं को कानूनों की जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
मुफ्त शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो अधिनियम आदि कानून भी बताए। प्रवक्ता मंजरी जोशी ने महिलाओं को पंचायतों में प्रभावी सहभागिता की जानकारी दी। बालिकाओं को स्थानीय शिल्प के बारे में बताया गया। कागजों से फूल बनाने, कपड़े में पेंटिंग बनाने की विधि बताई गई। अंग्रेजी की सामान्य, व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। संयोजिका प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन