{"_id":"58a8379d4f1c1bab19d85816","slug":"girish-fastest-race-in-the-1500m-and-poetry","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर की दौड़ में गिरीश और कविता सबसे तेज दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर की दौड़ में गिरीश और कविता सबसे तेज दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
दौड़ लगाते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष, महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 1500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में गिरीश राम, रितिक राज, प्रवीण टम्टा, महिला वर्ग में कविता आर्या, तनुजा आर्या और अंजलि आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन
5000 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में गिरीश राम, विनोद कुमार, धीरज कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष वर्ग में मुकेश आर्या, रोहित प्रसाद, संतोष प्रसाद, महिला वर्ग में संगीता आर्या, सुनीता टम्टा, रिया आर्या, लंबी कूद में मुकेश चंद्र आर्या, नरेंद्र कुमार, संतोष चंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्या ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों को खेल भावना से खेलने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आज खेलों में अच्छा भविष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेेने से बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 100 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कमल सिंह भंडारी, राजीव कांडपाल, तनुजा आर्या, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सिंह मेहरा, कैलाश राम आर्या, कृष्णा कुमार टम्टा, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन