फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Girda missed

उत्तराखंड में रंगमंच के विकास में गिर्दा का अहम योगदान : जहूर

Mon, 11 Sep 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 11 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girda missed
गिर्दा को याद किया - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से प्रसिद्ध जन कवि और रंगकर्मी गिरीश तिवारी गिर्दा की स्मृति में यहां राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में नाट्य संस्था युगमंच नैनीताल के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम ने कहा कि गिर्दा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उत्तराखंड में रंगमंच के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में कर्मचारी रहने के दौरान भी उन्होंने अपनी बेबाक लेखनी से पहाड़ की पीड़ा को बयां किया।  

विज्ञापन


मुख्य वक्ता जहूर आलम ने गिर्दा के रंगकर्म और सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए योगदान पर व्यापक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रंगमंच के विकास में गिर्दा की अहम भूमिका रही है। नैनीताल में अंधायुग नाटक के मंचन के बाद नाट्य संस्था युगमंच की स्थापना की।  इस संस्था के कई कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचे। 
विज्ञापन


इस मौके पर ईश्वर जोशी, महेश जोशी, अनिल कार्की और साथियों ने गिर्दा के जनगीत गाए। आंदोलन के दौरान गिर्दा के साथ रहे अधिवक्ता पीसी तिवारी, ईश्वर जोशी, डा. निर्मल जोशी, महेश जोशी, डा. दीवान नगरकोटी ने गिर्दा से जुड़ी यादें ताजा की। संचालन करते हुए अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के डा. दीवान नगरकोटी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर संजय जोशी, हेम भट्ट, गिरीश जोशी, जिला शिक्षा तथा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डा. हरीश जोशी, बीसी पांडे, पूरन चंद्र तिवारी, डा. हयात रावत, सभासद अशोक पांडे आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed