फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Giant boulder dropped on two workers, death

विशाल बोल्डर दो मजदूरों पर गिरा, मौत

Mon, 19 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 19 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Giant boulder dropped on two workers, death
शोक में डूबे मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर के निकट सलौंज गांव में एक खेत में काम कर रहे दो मजदूरों की विशाल पत्थर से दबकर मौत हो गई। राजस्व पुलिस, ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत करके तीन घंटे बाद शव बाहर निकाले।

विज्ञापन


तहसीलदार ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। घटना के बाद दोनों मजदूरों के घर पर कोहराम मचा हुआ है।

 जानकारी के अनुसार सलौंज गांव के मजदूर गोपाल राम (38) पुत्र जोगा राम और शंकर चंद्र (45) पुत्र जीवन चन्द्र प्रात: करीब 10 बजे गांव में ही एक व्यक्ति के मकान निर्माण के लिए एक खेत के किनारे पत्थर निकाल रहे थे। तभी एक विशाल बोल्डर उनके ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन


पत्थर से कुचल जाने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राजस्व पुलिस और थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लोग शवों को निकालने में जुट गए। काफी मुश्किल से पत्थर हटाने के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। बाद में तहसीलदार ख़ुशबू आर्या और पुलिस उप निरीक्षक विशन राम, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश भाकुनी की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया।

घटना के बाद मृतकों के घरों में मचा कोहराम

मजदूरों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मृतक शंकर चंद्र की दो पुत्र दो पुत्री हैं। जबकि गोपाल राम के दो पुत्र दो पुत्री हैं। दोनों मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। इधर प्रदेश की बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने घटना पर गहरा दुख जताया है।


सोमेश्वर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भी घटना पर शोक जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, खडक सिंह, उमेश मेहरा, भुवन जोशी, सुंदर राणा, प्रकाश भंडारी के अलावा सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर नयाल, राजेंद्र बाराकोटी, सुरेश बोरा आनंद सिंह, कुंदन भंडारी आदि ने भी घटना पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed