Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ghagra Salwar Suits, Chanderi, Banarasi Sarees are the first choice of customers

Almora News: घाघरा सलवार सूट, चंदेरी, बनारसी साड़ियां ग्राहकों की पहली पसंद

Tue, 02 Dec 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghagra Salwar Suits, Chanderi, Banarasi Sarees are the first choice of customers
फोटो- 02एएलएम18पी- अल्मोड़ा में कपड़ा बाजार में खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : सांकेतिक
अल्मोड़ा। सहालग और ठंड की जुगलबंदी से कपड़ों का बाजार ग्राहकों से गुलजार है। सुबह से शाम तक खरीदारी होने से बाजार में रौनक है। बिक्री में उछाल आने से कारोबारी भी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार आदि बाजारों में स्थित कपड़ों की दुकानों में खरीदारी के लिए ग्राहक उमड़ रहे हैं। जिन घरों में शादियां हैं वह दूल्हा-दुल्हन कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुल्हन के लिए दुकानों में विभिन्न प्रकार के लहंगा, साड़ी, दूल्हे के लिए कोट-पैंट, शेरवानी आदि सजे हैं। इनकी कीमत भी अलग-अलग है। चंदेरी साड़ी जहां पांच हजार से 12 हजार तो घाघरा सलवार सूट पांच हजार से आठ हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार के व्यवसायी आशुतोष कपूर ने बताया कि 500 से 1000 रुपये में अलग-अलग डिजाइन की साड़ियां उपलब्ध हैं। लोग अपनी जेब के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं। बताया कि सहालग के चलते बाजार में रौनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed