फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GGIC Dwarahat

विद्यालय पत्रिका की प्रति जिलाधिकारी को भेंट की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
GGIC Dwarahat
जिलाधिकारी को विद्यालय की पुस्तिका भेंट करती प्रधानाचार्या तनुजा जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी दत्त तिवारी जीजीआईसी द्वाराहाट की प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने लॉकडाउन अवधि में छात्राओं की रचनाधर्मिता की प्रतिबिंब विद्यालय पत्रिका नवचेतना की प्रति डीएम नितिन भदौरिया को भेंट की। डीएम ने कोरोना काल में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह पत्रिका विद्यालय की उपलब्धियों के साथ ही विभिन्न सामयिक और रोचक जानकारियां समाज में प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर प्रभारी सीईओ एचबी चंद, रमसा जिला समन्वयक विनोद राठौर, नवचेतना की संपादिका शिक्षिका मंजरी जोशी, प्रशासनिक अधिकारी गोविंद रावत और विद्या कर्नाटक भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed