फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Geezer who tampers with the six months' imprisonment

वृद्धा से छेड़खानी करने वाले को छह माह की कैद

Thu, 21 Jul 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सागर ने सोमेश्वर तहसील के ग्राम बिजोरिया पच्चीसी थाना सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति को धारा 506, 354 में छह-छह माह के साधारण कारावास से दंडित किया है। दोनों सजाएं साथ साथ चलेंगी।

विज्ञापन

सोमेश्वर तहसील के ग्राम पंचायत बिजोरिया पच्चीसी निवासी देवेंद्र सिंह (30) पुत्र नर सिंह 22 मार्च 2016 की रात 11 बजे गांव की ही निवासी धर्मा देवी (68) के घर में घुस गया।
विज्ञापन


देवेंद्र ने वृद्धा के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की। विरोध करने पर देवेंद्र हमलावर हो गया। देवेंद्र ने घटना के बाबत वृद्धा से अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की विवेचना सोमेश्वर के थानाध्यक्ष केआर आर्या ने की। पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आरोपी के खिलाफ धारा 323, 452, 506, 354 में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़ ने न्यायालय में पांच गवाह परीक्षित कराए। धारा 323, 452 में आरोपी दोष मुक्त हुआ। जबकि धारा 506, 354 में आरोपी देवेंद्र सिंह पर दोष सिद्ध हुआ। न्यायालय ने आरोपी को दोनों धाराओं में छह-छह माह के साधारण कारावास से दंडित किया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed