फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gckot siege to the villagers of the district of

घचकोट के ग्रामीणों ने किया तहसील कार्यालय का घेराव

Fri, 14 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 14 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gckot siege to the villagers of the district of
धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

तहसील के राजस्व क्षेत्र घचकोट से 20 सितंबर से लापता महिला का आज तक पता नहीं चल सका है। नाराज ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने महिला का पता नहीं लगने पर 17 अक्तूबर से तहसील मुख्यालय में धरना शुरूकरने का एलान किया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि घचकोट गांव निवासी हंसी देवी (27) पत्नी जितेंद्र कुमार 20 सितंबर को तीन साल के पुत्र को लेकर भिने गांव स्थित अपने मायके के लिए निकली, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। उसके बाद उसकी सास गोपुली देवी ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से महिला के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सके हैं। इधर शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर तक महिला बरामद नहीं हुई तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय में धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, ग्राम प्रधान मोहन सिंह, महिला के पति राजेंद्र कुमार, गोपाल राम, हंसा राम, गोपुली देवी, हरी देवी, रमुली देवी, बंसी देवी, नैन सिंह, मोहनी देवी, शोभा देवी, भगोत सिंह, चंपा देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे। इधर राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजस्व पुलिस के मुताबिक महिला का फोन सर्विलांस में लगाया गया है। जिसमें कुछ नंबरों का पता चला है। इनमें कुछ नंबर यूपी और पंजाब के बताए गए हैं। जिसके आधार पर राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed