{"_id":"45d7942d6d61eabdc61a228a779f8306","slug":"gb-pant-institute-imi-mid-agreement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत संस्थान, आईएमआई के मध्य करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत संस्थान, आईएमआई के मध्य करार
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय क्षेत्र के पर्यावरण संगत विकास के लिए गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी-कटारमल और इंडियन माउंटेन इनिशियेटिव (आईएमआई) के बीच करार हुआ है। अरुणांचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में हुए चतुर्थ समन्वित पर्वतीय विकास सम्मेलन में दोनों संस्थाओं के बीच यह करार हुआ।
विज्ञापन
जीबी पंत संस्थान के निदेशक डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी और आईएमआई के अध्यक्ष राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आरएस टोलिया ने एमओयू में हस्ताक्षर किए हैं।
डॉ. ध्यानी ने लौटकर बताया कि आईएमआई का उद्देश्य पूरे भारतीय हिमालयी क्षेत्र में समाज के विभिन्न हितधारकों, अकादमिक क्षेत्र के व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के सहयोग से हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरण संगत विकास करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीबी पंत संस्थान पिछले 25 साल में किए गए शोध और विकास कार्यों को हिमालयी जनता तक पहुंचाना चाहता है। जिसमें आईएमआई के साथ किए गए करार से गति मिलेगी।
विज्ञापन
करार हो जाने के बाद मध्य हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण संगत विकास पर तेजी से काम हो सकेगा। सरकारी योजनाओं के शोध, विकास कार्यों को और तत्परता से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन, कृषि, बागवानी, वन एवं जल संपदा पर व्यापक चर्चा हुई। जिससे हिमालयी राज्यों के नीति निर्धारण में मदद मिलेगी।