{"_id":"68d82bfcf1cf61032d0ebd7a","slug":"gayatri-parivar-took-out-a-procession-against-animal-sacrifice-and-drug-abuse-almora-news-c-232-1-shld1002-134321-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पशुबलि और नशे के खिलाफ गायत्री परिवार ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पशुबलि और नशे के खिलाफ गायत्री परिवार ने निकाला जुलूस
Sun, 28 Sep 2025 03:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गायत्री परिवार के लोगों ने शनिवार को चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में पशुबलि और नशा मुक्त के लिए जनजागरण किया। गोलू मंदिर से गंगनाथ मंदिर तक जुलूस निकाला।
जुलूस में शामिल लोग अनाचार का अंत हो पशुबलि बंद हो, नशा नाश की जड़ है भाई फल इसका दुखदाई आदि नारे लगा रहे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर में सात्विक पूजा की अपील की। पशुबलि के लिए बकरे के स्थान पर नारियल पूजा को अपनाने का अनुरोध किया। इस दौरान बागेश्वर से आए श्रद्धालु पशुबलि को लाए गए दो बकरों को वापस ले गए। अभियान में अंबा दत्त सती, जगजीवन खोलिया, नमन वर्मा, बलवंत, प्रमोद कुमार, अर्जुन नेगी, हरीश बिष्ट, भीम सिंह अधिकारी, मीनू भट्ट, रीता पांडे, ऊषा जोशी, डॉ. मीनाक्षी पांडेय आदि शामिल रहे।