फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gauransha, Happiness, Human Winner in Painting

Almora News: चित्रकला में गौरांश, खुशी, मानव विजेता

Fri, 24 Nov 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gauransha, Happiness, Human Winner in Painting
 रैमजे इंटर काॅलेज में आयोजित त्वरित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी । संवाद
अल्मोड़ा। बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान, भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षिका स्व. आशा भट्ट की स्मृति में बाल मेला आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें प्राथमिक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में गौरांश वर्मा ने पहला, वर्तिका बिष्ट ने दूसरा, मानस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मानव को पहला, कुनाल सिंह नेगी को दूसरा, संस्कृति अधिकारी को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में खुशी जोशी ने पहला, शिखा बिष्ट ने दूसरा, स्नेहिल पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक की त्वरित भाषण प्रतियोगिता में नव्या आर्या पहले, अलिना अंसारी दूसरे, हिमाद्री साह तीसरे, जूनियर वर्ग में मनीषा रौतेला पहले, हिमांशी रौतेला दूसरे, देवेश जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की श्रुतिलेख प्रतियोगिता में हिमांशु वर्मा को पहला, भव्यांशी तिवारी को दूसरा, रक्षित बगड़वाल को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में शुभम सिंह जलाल, रुचि जनौटी, गरिमा तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में विभा बजेठी ने पहला, स्नेहिल पंत ने दूसरा, महालक्ष्मी राज जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेले में 29 विद्यालयों के 865 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, डॉ. हयात सिंह रावत, ज्ञान विज्ञान समिति के प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed