{"_id":"57d2f6604f1c1bb46131758b","slug":"ganpati-immersion-in-chaukhutia","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में गणपति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में गणपति विसर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में गणपति विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के आखिरी दिन रिमझिम बारिश के बीच निकाली गई शोभायात्रा, मूर्ति विसर्जन में भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले हवन, यज्ञ के साथ विशाल भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
गणेश महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के आखिरी दिन गणेश भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो वाया चांदीखेत, बदरीनाथ मार्ग, तहसील मार्ग होकर अगनेरी के पास रामगंगा के तट पर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान गणेश जी की विसर्जन आरती के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा, विसर्जन में लखनेश्वरी धाम से पहुंची लखनेश्वरी माता के साथ ही भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में आयोजक मंडली के सदस्य आदि लोग झूमते, गाते, थिरकते रहे। इस दौरान गणेश जी की झांकी के साथ ही शिव-पार्वती की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विवेकानंदपुरम में छोटे बच्चों द्वारा भी अलग से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन