फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganesh Mahotsav Ends With Dahi Handi

गणेश महोत्सव के समापन पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता ने लुभाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav Ends With Dahi Handi
रानीखेत गांधी चौक पर दही हांडी फोड़ने की कोशिश करते युवक। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गणेश महोत्सव का समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। सुबह शिव मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। विसर्जन यात्रा पर मुख्य आकर्षण का केंद्र दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता रही।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने ढोल के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नगर के गांधी चौक क्षेत्र में भव्य हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणेश मंडल की ओर से पंचेश्वर शिव मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव के समापन पर गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

गणपति केभक्तों ने अबीर-गुलाल की होली खेली। देर शाम प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इस बाद दो स्थानों पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में गणेश मंडल के रामचंद्र मराठा, केडी वर्मा, कैलाश पांडे, अतुल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, कैलाश पांडे, संदीप गोयल आदि थे। सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। चंदौसी बांबे ढोल ने अलग ही समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed