फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ganesh Chaturthi Celebration at Ranikhet

बीयरशिवा, शिव मंदिर रानीखेत में दस दिनों के लिए विराजमान हुए गणपति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Celebration at Ranikhet
रानीखेत बाजार में गणेश मूर्ति की शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गणपति बप्पा मोरिया की धुनों के साथ चिलियानौला बाजार, बीयरशिवा और रानीखेत के शिव मंदिर में 10 दिनों के लिए भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित हो गई है।
विज्ञापन

रानीखेत बाजार में गणेश महोत्सव समिति के बैनर तले शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे बाजार होते हुए शिव मंदिर परिसर पहुंची और विधिविधान के साथ गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। वहां पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रमोद रावत, हर्ष पंत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे आदि थे।
विज्ञापन

समिति ने माहरा और ब्लाक प्रमुख हीरा रावत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इधर, चिलियानौला में भी पहली बार गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। समिति की ओर से लीसा फैक्टरी से लेकर शिव मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बीयरशिवा स्कूल में भी विद्यालय की निदेशक प्रीति पांडे, प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी के नेतृत्व में मूर्ति की स्थापना की गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपेंद्र तलवार ने भी मौजूद छात्र छात्राओं और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

बीयरशिवा स्कूल में गणेश की मूर्ति स्थापित करने जाते बच्चे। संवाद

बीयरशिवा स्कूल में गणेश की मूर्ति स्थापित करने जाते बच्चे। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed