फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gajendra of Syalde and Harshit of Bheta became lieutenants

Almora News: स्याल्दे के गजेंद्र और भेटा के हर्षित बने लेफ्टिनेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gajendra of Syalde and Harshit of Bheta became lieutenants
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट क्षेत्र के ग्राम पालपुर के गजेंद्र बंगारी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गजेंद्र पूर्व सैनिक बालम सिंह बंगारी एवं उमा देवी के सुपुत्र हैं।
विज्ञापन

गजेंद्र बंगारी ऐसे परिवार से आते हैं जिनकी पीढ़ियां देश सेवा से जुड़ी रही हैं। उनके दादा स्व. नंदन सिंह बंगारी और पिता बालम सिंह बंगारी ने भी सेना में सेवाएं दी हैं। अब गजेंद्र ने लेफ्टिनेंट बनकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। गजेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल रामनगर में हुई।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर विधायक महेश जीना, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल कत्यूरा, पूर्व प्रमुख आनंदी कत्यूरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, सुमित मनराल, प्रधान रविन्द्र नेगी, कृपाल सिंह बंगारी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गरुड़ तहसील के पूर्व प्रधान कृपाल दत्त के बेटे ने पार की आईएमए की पासिंग आउट परेड
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील के भेटा गांव के हर्षित लोहुमी सेना में अफसर बन गए हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर हर्षित ने लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे भेटा गांव और गरुड़ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भेटा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान कृपाल दत्त लोहुमी के पुत्र हर्षित ने कठिन सीडीएस परीक्षा क्वालीफाई की थी। हर्षित के पिता गांव में पंडिताई का कार्य करते हैं जबकि माता हेमा लोहुमी एक कुशल गृहिणी हैं। दो बहनों ऋचा और भानु के इकलौते भाई हर्षित की इस सफलता पर उनकी 84 वर्षीय दादी कमला लोहुमी भी परेड देखने देहरादून पहुंचीं और पोते के कंधे पर सितारे देख भावुक हो उठीं। हर्षित की इस कामयाबी पर विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा आदि बधाई दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed