{"_id":"138e6217a69560c882caef486617fdc7","slug":"fun-for-the-whole-run-lalita-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर फन में अनुराग, ललिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर फन में अनुराग, ललिता अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में देश के लिए शहीद हुए रैत गांव निवासी सैनिक चतुर सिंह राणा की स्मृति में गोरखा राइफल्स रानीखेत की ओर से मां उत्तराखंड स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को हुई छह किमी की रन फॉर फन के पुरुष वर्ग में अनुराग वर्मा, महिला वर्ग में ललिता बिष्ट विजेता रहे।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच पल्यूड़ा, द्यारी के बीच खेला गया। द्यारी की टीम ने पहले खेलते हुए 11.4 ओवर में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पल्यूडा़ की टीम ने तीन गेंद शेष रहते 81 रन बना कर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में कभाड़ी की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट पर 99 रन बनाए। 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुनौली की टीम ने नौ ओवर में ही मैच जीत लिया। तीसरे मैच में अर्जुनराठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। बनौड़ा की टीम 55 रनों पर ही सिमट गई। रन फॉर फन दौड़ के पुरुष वर्ग में अनुराग वर्मा प्रथम, शंकर मेहता द्वितीय, संदीप बोरा तृतीय रहे। महिला वर्ग में ललिता बिष्ट प्रथम, हेमा बजेठा द्वितीय, वंदना बोरा तृतीय रही। दौड़ में दोनों वर्गा में करीब 400 धावकों ने भाग लिया। शारीरिक रूप से अक्षम संजू पांडे ने भी मैराथन दौड़ पूरी की। उनके हौसले की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
फोटो-22एएलएम