{"_id":"e0672e4d94bb93ed9d75032c6038af46","slug":"full-enjoyment-of-summer-tourists-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मोत्सव से सैलानियों का होगा फुल मनोरंजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मोत्सव से सैलानियों का होगा फुल मनोरंजन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 04 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो पर्यटन सीजन, उस पर भी ग्रीष्मोत्सव का आयोजन। यानि फुल मनोरंजन। उम्मीद है कि मेला पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्षम साबित होगा। 28 मई से प्रस्तावित ग्रीष्मोत्सव में 31 मई को स्कूटर-बाइक रैली का भी आयोजन होगा। आयोजन समिति की टीम ने रूट का चयन कर उसका निरीक्षण किया। करीब 110 किमी की दूरी वाली इस रैली को सुरक्षित रैली बनाने के लिए बाइकरों की स्पीड तय करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन, कैंट प्रशासन, महोत्सव आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 28 मई को सेना के नरसिंह मैदान में मेला शुरू होगा। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को बुलाने की योजना है। एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि महोत्सव में 31 मई को मोटरबाइक रैली का आयोजन होगा। आयोजन समिति के जीवन पांडे, हिमांशु उपाध्याय, अनूप अग्रवाल, सलीम भाई, ताइक्वांडो कोच नरेश तलरेजा, मो. इरफान आदि ने रैली के लिए रूट का चयन किया। रैली रानीखेत से कोसी, अल्मोड़ा खैरना होते हुए रानीखेत लौटेगी। इस रूट की कुल दूरी करीब 110 किमी है। आयोजन समिति के हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि रैली के लिए स्पीड तय की जाएगी। शराब पीकर आने वालों को रोका जाएगा। रैली को सुरक्षित बनाने के पूरे प्रयास होंगे। समिति के पदाधिकारी सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लोकगायकों की टीमों को भी बुलाने की योजना है।
विज्ञापन