फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   From the Internet: there will VSAT net banking facility

जहां इंटरनेट नहीं वहां वी-सैट से मिलेगी नेट बैंकिंग सुविधा

Sat, 03 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 03 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

राज्य के जिन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं है वहां लोगों को वी-सैट से नेट बैंकिंग उपलब्ध कराई जाएगी। अकेले अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में ही करीब 200 कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें करीब आधे स्थानों को वी-सैट के जरिए  जोड़ा जाएगा। आरबीआई के निर्देश पर वी-सैट लगाने का काम इसी माह पूरा होना है। अन्य जिलों में भी इंटरनेट विहीन इलाकों में सीएसपी चलाने के लिए वी-सैट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

नोटबंदी के बाद से आरबीआई ने नेट बैंकिंग, पेटीएम सहित अन्य कैशलैस बैंकिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में इंटरनेट सुविधा नहीं है वहां नेट बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के लिए सरकार ने वी-सैट के माध्यम से इंटरनेट सुविधा चालू करने के आदेश दिए हैं। आरबीआई ने पहाड़ी इलाकों में दिसंबर में ही चिन्हित स्थानों में वी-सैट लगाकर सीएसपी चालू करने को कहा है ताकि ग्रामीण इलाके के लोगों को पैसा निकालने, जमा करने और मनी ट्रांसफर में कोई दिक्कत न हो। दूरस्थ ग्रामीण इलाके  जहां अभी तक बैंक नहीं है वहां अधिक जनसंख्या वाले गांवों में कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) विकसित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

अकेले अल्मोड़ा जिले के दूरस्थ गांवों में इस तरह के 200 सीएसपी स्थापित होंगे। इसमें एसबीआई के 86 सीएसपी हैं शेष सीएसपी लगाने का काम अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



‘अल्मोड़ा जिले में एसबीआई 86 स्थानों पर कस्टमर सर्विस प्वाइंट बना रहा है। इसमें से 55 स्थानों पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन सभी 55 जगहों पर वी-सैट लगाने के लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं। यह काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कस्टमर सर्विस प्वाइंट स्थापित करने के लिए एसबीआई किसी स्थानीय व्यवसायी अथवा अन्य स्थानीय व्यक्ति को अपने प्रतिनिधि के  तौर पर रख रही है जो लैपटॉप के माध्यम से लोगों को नेट बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराएगा। सीएसपी में नए खाते खोलने से लेकर पैसा निकालने, जमा करने और मनी ट्रांसफर जैसे सभी काम होंगे। इसके लिए सीएसपी संचालक अपनी निकटस्थ बैंक शाखा से जुड़ा रहेगा।’
- महेश बर्थवाल, रीजनल मैनेजर, एसबीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed