फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   From August 9, the UPPA's Parivartan Jan Samvad Yatra will start from Khatima.

Almora News: 9 अगस्त से उपपा की खटीमा से निकलेगी परिवर्तन जन संवाद यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
From August 9, the UPPA's Parivartan Jan Samvad Yatra will start from Khatima.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार में केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव अधिकतम सीटों पर लड़ने तथा सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक परिवर्तन के लिए जनपक्षधर शक्तियों को एकजुट करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पार्टी के केंद्रीय संयोजक पीसी तिवारी ने बताया कि 9 अगस्त से भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर खटीमा से प्रदेशव्यापी परिवर्तन जन संवाद यात्रा शुरू की जाएगी। बैठक में राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई गई। साथ ही रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की गई। पार्टी ने आईएमपीसीएल के निजीकरण का विरोध करते हुए श्रमिक आंदोलनों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed