{"_id":"65429c0f008c9107a809b834","slug":"friends-of-the-youth-killed-in-a-road-accident-created-a-ruckus-in-the-hospital-almora-news-c-8-hld1003-253857-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क हादसे में मारे गए युवक के साथियों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क हादसे में मारे गए युवक के साथियों ने अस्पताल में किया हंगामा
Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और मृतक के साथी। संवाद
अल्मोड़ा। मालरोड पर हए हादसे में मारे गए युवक दिव्यांशु मेर की मौत से आक्रोशित उसके साथियों ने अस्पताल में हंगामा काटा। उनका आरोप था कि घायल का तुरंत उपचार शुरू नहीं किया। अस्पताल प्रबंधन ने उन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बुधवार को डॉ. राहुल प्रधान ने पुलिस में मामले की तहरीर देते हुए सुरक्षा की मांग की।
पुलिस ने सूरज वाणी, गोपाल मेर, विशाल कनवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग भी इसमें शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वहीं सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
कार्रवाई न होने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
अल्मोड़ा। घटना के बाद जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी के नेतृत्व में बैठक कर घटना पर आक्रोश जताया। सभी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। पीएमएस डॉ. गड़कोटी ने कहा कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद साथियों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता की जो गलत है। संवाद
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक चालकों का खौफ, पुलिस मौन
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। नगर की संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक दौड़ाना आम बात है, इससे राहगीर से लेकर चौपहिया वाहन चालक सभी परेशान हैं। नगर में तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं नहीं थम रहीं। मंगलवार हुई घटना के पीछे भी तेज रफ्तार बाइक दौड़ाना बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
मां विद्यालय जाने को हो रही थी तैयार, मिली बेटे की मौत की खबर
अल्मोड़ा। मृतक की मां विमला मेर प्राथमिक विद्यालय बजेटी में भोजनमाता है, जबकि पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह मां विद्यालय जाने की तैयारी में थीं। इसी बीच उसे बेटे की मौत की खबर मिली। उसकी मौत से मां सदमे में है और पिता बदहवास।