फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Freedom Fighter of Almora

Almora News: स्वतंत्रता सेनानी धौनी को जयंती पर किया नमन

Fri, 24 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Freedom Fighter of Almora
अल्मोड़ा। सालम समिति की ओर से जिला पंचायत परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार को धौनी की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करनी चाहिए ताकी नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि धौनी के जीवन से प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में भी हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून बनना चाहिए। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, लोकमणि भट्ट, सचिव अमरनाथ सिंह रजवार, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, विनोद जोशी, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, डे केयर अध्यक्ष हेम जोशी ने भी विचार रखे। अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल की अध्यक्षता में सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने संचालन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, शंकर चिलवाल, प्रकाश बिष्ट, राजू पांडे, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे। समिति ने लेप्रोसी मिशन करबला में कुष्ठ रोगियों को राशन भी बांटा।
विज्ञापन




धौनी का देश प्रेम अनुकरणीय
अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा तिराहा स्थित राम सिंह धौनी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी ने कहा कि अंग्रेजी शासन काल में तहसीलदार की नौकरी ठुकरा कर धौनी ने पूरा जीवन देश को समर्पित किया। उनका देश प्रेम अनुकरणीय है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा ने कहा कि धौनी ने अपने साहित्य से भी लोगों में देश प्रेम जगाकर देश के गुलामी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हयात गैड़ा, कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, सचिव भूपेंद्र नेगी, भगवती परिहार, पंकज टम्टा, शंकर भट्ट, हीरा सिंह, हरिता नेगी, सुनीता बिष्ट, सुरेश कुमार, पारस सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैतृक गांव तल्ला बिनौला के ग्रामीणों ने किया याद
जैंती। राम सिंह धौनी की 130वीं जयंती उनके पैतृक गांव तल्ला बिनौला में धूमधाम से मनाई गई। उनके पौत्र जगदीश सिंह धौनी, प्रपौत्र राजेंद्र सिंह धौनी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल तल्ला बिनौला के प्रधानाध्यापक शेखर जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रा बिष्ट, ममता जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, देवेंद्र भंडारी, हर सिंह रावत, लाल सिंह बिष्ट, रणजीत धौनी, महिपाल धौनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed