फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Freedom fighter in Bhanoli

देश को आजाद कराने में क्रांतिकारी बिष्ट का अहम योगदान: बहुगुणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter in Bhanoli
जीआईसी भनोली में हुए कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि बहुगुणा, क्रांतिकारी बिष्ट के पौत्र नरें - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जीआईसी भनोली के संस्थापक रहे स्व. बिशन सिंह बिष्ट की 110वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। जीआईसी भनोली में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिष्ट का अहम योगदान रहा है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने देखे थे, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मेहरा ने कहा कि क्रांतिकारी बिष्ट ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके दादा स्व. बिशन का जन्म नौ अगस्त 1911 को भनोली तहसील के डुंगरा गांव में हुआ था। उन्हीं के प्रयासों से भनोली में इंटर कॉलेज की स्थापना हुई। भनोली समेत आसपास के बच्चों को भी इस विद्यालय में पढ़ने का मौका मिल सका। यहां से पढ़े विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी बिष्ट के सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिशन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य पवन कुमार की अध्यक्षता में जगदीश चंद्र भट्ट ने संचालन किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, प्रधान बहादुर राम, सुरेंद्र चौहान, जगन्नाथ गोस्वामी, गोधन राम, गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह बिष्ट, परमेश्वर सिंह, दलीप सिंह, दीवान राम कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed