{"_id":"64ce9bff1256e5e0ca033784","slug":"fraud-of-lakhs-from-women-in-the-name-of-rd-almora-news-c-232-1-alm1001-1478-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आरडी के नाम पर 40 महिलाओं से लाखों की ठगी, फर्जीवाड़े का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई डूबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आरडी के नाम पर 40 महिलाओं से लाखों की ठगी, फर्जीवाड़े का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई डूबाई
Sun, 06 Aug 2023 02:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:39 PM IST
सार
वर्ष 2016-17 में दिल्ली की एक कंपनी ने नगर के पास अपना कार्यालय खोला। गांव की एक महिला को अभिकर्ता बनाया। उसके कहने पर उन्होंने कंपनी में पंचवर्षीय योजना के तहत आरडी खोली और सभी महिलाओं का करीब आठ लाख जमा हो गया। लेकिन इसी बीच कंपनी कार्यालय बंद कर गायब हो गई।
विज्ञापन
आरडी के नाम पर ठगी
- फोटो : istock
विस्तार
नगर के पास खत्याड़ी की 40 महिलाओं को आरडी के नाम पर आठ लाख के गबन का मामला सामने आया है। दिल्ली की एक कंपनी ने नगर में कार्यालय खोलकर महिलाओं से आरडी के नाम पर धन लिया और अचानक गायब हो गई। समय पूरा होने के दो साल बाद जब अभिकर्ताओं ने धन लौटाने से हाथ पीछे खींचे तो महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर कंपनी के खिलाफ तहरीर दी और जमा धनराशि लौटाने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को खत्याड़ी की पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर प्रदर्शन किया। बताया कि वर्ष 2016-17 में दिल्ली की एक कंपनी ने नगर के पास अपना कार्यालय खोला। गांव की एक महिला को अभिकर्ता बनाया। उसके कहने पर उन्होंने कंपनी में पंचवर्षीय योजना के तहत आरडी खोली और सभी महिलाओं का करीब आठ लाख जमा हो गया। लेकिन इसी बीच कंपनी कार्यालय बंद कर गायब हो गई।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
इसके बाद महिलाएं अभिकर्ता बीना महाजन के साथ कोतवाली पहुंची और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह उन्होंने पूंजी जमा की, लेकिन कंपनी उनका पैसा लेकर गायब हो गई और उन्होंने इस फर्जीवाड़े का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी है। वहीं अभिकर्ता ने कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिहरी में बारिश से टूटी दीवार, घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दफन, जोशीमठ के ग्वाड में फटा बादल
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि अभिकर्ता की ओर से मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच बेस चौकी प्रभारी को सौंपी है। प्रदर्शनकारियों में भावना जलाल, भावना अधिकारी, इंदू देवी, ललिता कनवाल, ममता पोखरिया, दीपा बिष्ट, अनीता देवी, चंपा देवी, पूजा देवी, राधा देवी, माया देवी, रेखा सतवाल, मुन्नी देवी, मोहनी देवी आदि मौजूद रहीं।