फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fraud More than 1.5 Lakhs in the Name of car Booking

Almora News: बुकिंग के नाम पर डेढ़ लाख से अधिक की ठगी

Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud More than 1.5 Lakhs in the Name of car Booking
अल्मोड़ा। टैक्सी बुकिंग के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर के मल्ला जोशीखोला निवासी मो.इमरोज खान ने पुलिस में तहरीर दी। इमरोज के मुताबिक उन्हें ऑनलाइन कार बुकिंग करनी थी। गूगल सर्च करने पर शिव कार रेंटल सर्विस की साइट की ओर से सर्विस कॉलर का फोन आ गया और बुकिंग की जानकारी दी। उसने बताया हम क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बुकिंग करते हैं। इस पर उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान का प्रयास किया। कुछ ही मिनट में उनके खाते से 78000, 39999, 35738 और 19212 सहित कुल 172949 रुपये की ठगी कर ली। कोतवाल जगदीश देउपा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed