{"_id":"5fcbc71b8ebc3ecfd73982eb","slug":"fraud-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4063330112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की योजना बताकर ग्रामीण से दस हजार की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की योजना बताकर ग्रामीण से दस हजार की साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूर चौना गांव में एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 10200 रुपये उड़ा लिए। हालांकि इस मामले में कहीं भी तहरीर नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति के पास देहरादून से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। वह अपने को चिकित्सा विभाग में होने का दावा कर रहा था और जानकारी मांगने लगा। जब ग्रामीण ने जानकारी नहीं दी तो उसी नंबर से गांव की आशा कार्यकर्ता को भी फोन आया और उससे 2019-20 में पैदा हुए बच्चों का ब्यौरा मांगा गया। कहा कि बच्चों के परिजनों के खाते में राशि भेजी जाएगी। जब आशा कार्यकर्ता ने जानकारी देने से मना कर दिया। आशा कार्यकर्ता से जानकारी लेकर फोन ग्रामीण के पास दोबारा गया। उन्हें इस योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीण ने अपने गूगल पे का नंबर उक्त व्यक्ति को दे दिया। कुछ ही पलों में ग्रामीण के खाते से तीन बार कुल 10200 रुपये की राशि कट गई। ग्रामीण ने आशा कार्यकर्ता को मामले की जानकारी दी। उन्होंने इस तरह की कोई योजना होने से मना कर दिया। वापस अज्ञात व्यक्ति को काल किया गया तो नंबर नहीं उठा। हालांकि ग्रामीण ने इस संबंध में न तो राजस्व पुलिस में तहरीर दी है और न ही रेगुलर पुलिस में।
कुछ दिन पूर्व चौना गांव का एक ग्रामीण बोल रहा था कि गूगल पे के माध्यम से उसे साथ ठगी हुई है, लेकिन इस मामले की रिपोर्ट ग्रामीण ने दर्ज नहीं कराई है। रिपोर्ट आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- गोपाल राम, उप राजस्व निरीक्षक गाड़ी चौना क्षेत्र।