फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four zonal and sector magistrates posted 55 Assembly polls

विस चुनावों के लिए चार जोनल व 55 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 24 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 24 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आगामी सामान्य निर्वाचन 2017 की प्रारंभिक तैयारी बैठक में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बागेश्वर व कपकोट विधान सभा क्षेत्रों में चार जोनल व 55 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 28 नोडल व 34 प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करने को कहा। 


उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं सभी नोडल व प्रभारी अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 349 मतदेय स्थलों के लिए प्रति मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथों में पानी, बिजली, मार्ग एवं शौचालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निर्वाचन के दौरान व्यवस्था कराने के कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। ईवीएम की जानकारी, प्रशिक्षण, वाहनों की व्यवस्था, मतदाताओं की सूची, निर्वाचन व्यय लेखा, मतदान पार्टियों के मूवमेंट प्लान, मीडिया प्रमाणन, अनुवीक्षण समिति, कम्यूनिकेशन प्लान, विकलांग व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को अभी से कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि अब तक 3888 कार्मिकों की डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बैठक में एसपी सुखबीर सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, सीडीओ एसएसएस पांगती, वरिष्ठ कोषाधिकारी भास्करानन्द पांडे, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र बिष्ट, रिंकू बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, तहसीलदार गौरीदत्त तिवारी, दयाचंद्र टम्टा, पूरन सिंह बिष्ट, सुशील चंद्र, बहादुर सिंह कुमल्टा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed