फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four villages of Hawalbagh block almora have not received water for 15 days

Almora News: हवालबाग ब्लॉक के चार गांवों में 15 दिन से नहीं आया पानी, आठ हजार से अधिक लोग प्रभावित

Thu, 26 Sep 2024 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

हवालबाग विकासखंड के चार गांवों में पिछले 15 दिन से पानी नहीं आया है। क्षेत्र के देवली, फड़का, सिमकुड़ी और धारम गांवों में 8000 से अधिक लोग पेयजल के लिए जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
Four villages of Hawalbagh block almora have not received water for 15 days
पानी ढोकर लातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के चार गांवों में पिछले 15 दिन से पानी नहीं आया है। क्षेत्र के देवली, फड़का, सिमकुड़ी और धारम गांवों में 8000 से अधिक लोग पेयजल के लिए जूझ रहे हैं। खेतीबाड़ी के सीजन में माल गांव देवली, फड़का, सिमकुड़ी, धारम गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे एक तरफ खेती का कार्य और पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हाल ये कि पानी की किल्लत के चलते लोग पानी स्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में जो पानी स्टोर किया था वह खत्म हो चुका है। हर दिन ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों से जल ढोना पड़ रहा है।

बारिश से पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रात भी नौलों में गुजारनी पड़ रही है। यहां लगी भारी भीड़ के कारण पानी नंबर से भरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: दो विभागों की खींचतान से अटका गौला पुल की एप्रोच रोड का काम, नहीं मिली थी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग

पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं। नौलों से लोग किसी तरह काम चला रहे हैं। पेयजल किल्लत की समस्या जल्द दूर की जानी चाहिए।
- मनोज कनवाल, सिमकुड़ी

पानी की किल्लत दूर की जानी चाहिए। लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक पानी मिलना चाहिए।
-जीवन ऐरी, देवली

गांवों में पेयजल किल्लत की सूचना मिली है। शैल गांव से होकर जाने वाली जिस लाइन से इन गांवों को पानी जाता है उस लाइन में मलबा भर गया है। जिस वजह से लाइन क्षतिग्रस्त है। उसे ठीक करने के प्रयास चल रहे हें।

- अरुण कुमार सोनी, एई, जलसंस्थान, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed