{"_id":"5ebe4e088ebc3e902a3e0e8f","slug":"four-person-institutional-kwarentin183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क वाले चार लोगों को किया क्वॉरेंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क वाले चार लोगों को किया क्वॉरेंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना पॉजिटिव पाए गए गेठिया सल्ट के युवक के साथ दिल्ली से बस में बैठकर आए चार लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। प्रशासन ने इन सभी लोगों को मरचूला में स्थित एक होटल में संस्थागत क्वारेंटीन कर दिया है। इनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। बता दें कि सल्ट के गेठिया गांव निवासी युवक को दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस युवक को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस बस में युवक दिल्ली से बैठकर आया था उसमें करीब 40 लोग सवार थे। प्रशासन अब अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फिलहाल सल्ट तहसील के चार लोगों का पता लग गया है। इन लोगों को 14 दिन के लिए रामगंगा रिसॉर्ट में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। 14 दिन तक इनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी और किसी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उधर राजस्व विभाग के कर्मचारी बस में बैठकर आए अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन