{"_id":"5d6969288ebc3e014757827e","slug":"four-people-injured-by-monkeys-almora-news-hld3548328138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने चार लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने चार लोगों को किया घायल
विज्ञापन
monkey
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/मौलेखाल । बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन बंदरों ने एक ही मोहल्ले के दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा स्कूल से लौट रही एक छात्रा को भी बंदर ने काट लिया। वहीं मौलेखाल में एक बुजुर्ग महिला को भी बंदर ने जख्मी कर दिय। इधर अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं और बाजार से महंगे दामों में इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं।
खुमाड़ गांव निवासी कुंती देवी (65) सुबह छह बजे घर से कुछ दूरी पर नल से पानी भरने गई थी। इसी बीच बंदर कुंती देवी पर झपट गया। बंदर ने वृद्धा के बाएं पैर समेत शरीर में कई स्थानों पर काटकर लहूलुहान कर दिया। महिला चिल्लाई तो परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रामनगर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शोबन सिंह बोरा ने शासन प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
झिझाड़ मोहल्ले में घर के पास काम कर रही शेखरानंद तिवारी और नित्यानंद पांडे की बहू को एक कटखने बंदर ने काट लिया। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन एंटी रेबीज के इंजेक्शन उन्हें बाजार से खरीदने पड़े। वहीं शुक्रवार को दोपहर के समय कूर्मांचल एकेडमी की एक छात्रा पर भी बंदर मार्ग में झपट पड़ा।
विज्ञापन
झिझाड़ मोहल्ला निवासी दिनेश पांडे समेत क्षेत्र के लोगों ने पालिका और वन विभाग से बंदरों को शहर से भगाने का उपाय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन बंदरों के काटने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। स्कूल जाने आने वाले बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने जल्द उपाया नहीं किया तो खूंखार हो चुके बंदर कभी किसी की जान भी ले सकते हैं।
फोटो लाइन- अस्पताल में भर्ती घायल वृद्धा कुंती देवी। (फाइल नं. 30एएलएम25पी

अस्पताल में भर्ती कुंती देवी।- फोटो : ALMORA