फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four people arrested for carrying 13 kg of hemp in two bikes

दो बाइकों में 13 कहिलो गांजे की तस्करी पर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested for carrying 13 kg of hemp in two bikes
अल्मोड़ा। पौड़ी से रामनगर गांजा बेचने जा रहे दो बाइकों में चार व्यक्तियों को भतरौंजखान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 23.880 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान चारों लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं उनकी बाइक भी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर जिले में पुलिस युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए ऑपरेशन नया सवेरा के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रख रही है। सोमवार को भतरौंजखान पुलिस को गांजे की तस्करी की सूचना मिली। जिसके तहत एंटी टास्क फोर्स के एसआई देवेंद्र सिंह सामंत टीम के साथ पन्पोला पुल के समीप चेकिंग कर रहे थे। बाइक संख्या यूके- 04वी- 6668 और यूके- 04एम- 8764 को रोककर चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग में रामनगर निवासी आशीष आर्या, अमित कुमार, योगेश बिष्ट, गणेश अधिकारी के पास एक बाइक में 13.700 किलो और दूसरी में 10.180 किलो कुल 23.880 किलो गांजा बरामद किया गया। भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि दोनों बाइकों में सवार चार लोगों को गांजे की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि वह रसिया महादेव (पौड़ी) से गांजा लाकर रामनगर बेचने ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गणेश अधिकारी 2019 में चौखुटिया थाने से एनडीपीए अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। चारों लोगों को गिरफ्तार कर धारा-20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल विनोद नाथ, शमीम अहमद, दीप कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed