फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four passengers beat up driver and conductor in Seraghat

Almora News: सेराघाट में चार यात्रियों ने चालक, परिचालक को पीटा

Wed, 17 Jan 2024 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 17 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four passengers beat up driver and conductor in Seraghat
अल्मोड़ा। पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस के चालक और परिचालक को चार यात्रियों ने पीट दिया। चालक का हाथ फ्रैक्चर हो गया और बस आगे नहीं बढ़ सकी। बस में सवार 35 अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। किसी तरह पांच घंटे बाद दूसरे चालक की व्यवस्था कर बस को रवाना किया गया। पीड़ित परिचालक की तरफ से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को रोडवेज की बस (यूके 07 पीए 3146) पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से 35 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। अल्मोड़ा के सेराघाट से दोपहर दो बजे के करीब बस में सात-आठ यात्री सवार हुए। पीड़ित परिचालक गिरीश पाठक, निवासी दशौली, बेरीनाग ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि टिकट को लेकर बस में सवार मंगलता जा रहे राजेश कुमार ने उसके साथ बहस और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथी डुंगरलेख निवासी अक्षय कुमार, बलवंत राम, कसाणबैंड निवासी राकेश कुमार मारपीट पर उतारू हो गए । बीच बचाव में आए चालक इंद्र सिंह निवासी गणाई, गंगोलीहाट को लात-घूंसो से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। बस में सवार यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। चालक के चोटिल होने से बस आगे नहीं बढ़ सकी और यात्रियों को सड़क किनारे बैठकर दूसरे चालक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

किसी तरह पांच घंटे बाद रात सात बजे के करीब अन्य चालक मौके पर पहुंचा और बस यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। पीड़ित परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 332 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

परिचालक के टिकट के पैसे भी गायब
अल्मोड़ा। परिचालक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि यदि यात्री बीचबचाव नहीं करते तो बड़ी घटना हो सकती थी। उसके मुताबिक टिकट के 19500 रुपये बैग में रखे थे जो गायब हो गए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि चालक के बैग से गायब पैसों की भी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।
-------------------------
इलाज के लिए दिल्ली जा रहे मरीजों को हुई परेशानी
अल्मोड़ा। परिचालक गिरीश पाठक ने बताया कि गंगोलीहाट से इलाज के लिए दो मरीज दिल्ली जा रहे थे। सेराघाट के पास हुई घटना के बाद बस आगे नहीं बढ़ी। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed