फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four hundred to the development

विकास कार्यों को दिए साढ़े चार लाख

Sat, 06 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four hundred to the development

विधायक मदन सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत जेठुआ के प्राइमरी स्कूल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से साढ़े चार लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


विधायक बिष्ट ने जेठुआ में आयोजित जनता दरबार में प्राइमरी स्कूल के जीर्णोद्धार को दो लाख, अनुसूचित बस्ती में पेयजल टैंक को एक लाख, लालुरी में शमशान घाट पर चबूतरा निर्माण को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरीराम, संचालन सुरेश जोशी ने किया। इससे पूर्व जीआईसी पटलगांव की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ग्राम छानी के प्रधान रतन राम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह आदि 12 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव अमर सिंह रावत, बसंती देवी, नंदन सिंह बिष्ट, रामदत्त देवतला, रामस्वरूप मासीवाल, जगदीश पांडे, सीपी फुलोरिया, पुष्कर बिष्ट, गोविंद बल्लभ जोशी आदि ने संबोधित किया। वहीं भगवती देवी, चंदन सिंह, गिरीश चंद्र, कल्याण सिंह, मुन्नी देवी, खीमराम, हरक राम, कृष्णा राठौर, मान सिंह पटवाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed